शाहजहांपुर, अक्टूबर 28 -- Shahjahnpur News: रोजा। रोजा थाना क्षेत्र के सरही गांव में सोमवार शाम रामलीला के अंतिम दिन रावण वध की लीला देखने के लिए आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। 15 दिनों से चल रही रामलीला के मैदान में शाम सात बजे तक इतनी भीड़ जुट गई कि पैर रखने की जगह नहीं बची। राम-रावण युद्ध के दौरान राम के कई बार प्रहार करने के बाद भी रावण नहीं मरा। हर बार उसके दस शीश निकल आते थे। अंत में विभीषण ने राम को रावण की नाभि में अमृत होने की बात बताई। इसके बाद राम ने नाभि में तीर मारकर रावण का वध किया। इसके साथ ही इधर मैदान में रावण का पुतला धू-धूकर जल उठा।पुतला जलने के बाद रावण की अस्थियां लेने के लिए ग्रामीणों में होड़ मच गई। मान्यता है कि रावण के पुतले की अस्थियां चारपाई में रखने से खटमल भाग जाते हैं। इसी लोकविश्वास के चलते ल...