शाहजहांपुर, अगस्त 23 -- Shahjahnpur News: अल्हागंज। राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 730 सी पर अल्हागंज थाना क्षेत्र में हुल्लापुर चौराहे से रामगंगा पुल से पहले कुछ ही दूरी पर हाईवे किनारे बना विकराल गड्ढा हादसे का कारण बन सकता है। सावन माह में कांवड़ यात्रा के चलते इस मार्ग पर श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ी हुई है ऐसे में गड्ढे ने सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। हालांकि एहतियात के तौर पर पुलिस ने गड्ढे के आसपास बैरिकेड्स लगा दिए हैं।

गड्ढे का विस्तार ग्रामीणों के अनुसार हाईवे किनारे बना यह गड्ढा लगातार बड़ा होता जा रहा है और मिट्टी कई फीट नीचे तक धंस चुकी है। गड्ढे का फैलाव हाईवे की सफेद पट्टी तक पहुंच गया है। ऐसे में भारी वाहनों के लगातार दबाव के कारण सड़क का किनारा और धंसने की आशंका बनी हुई है। समय रहते इसकी मरम्मत नहीं की गई तो स्थिति गंभीर हो...