शाहजहांपुर, नवम्बर 4 -- Shahjahnpur News: संत विजय कौशल महाराज की ओर से 28 नवंबर से नौ दिसंबर तक आयोजित होने वाली श्रीराम कथा के लिए कार्यालय का शुभारंभ बुधवार चार नवंबर को होगा। सेठ इनक्लेव स्थित एक्सिस बैंक बिल्डिंग में वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना कार्यालय का पूजन और उद्घाटन करेंगे। मंगलमय परिवार के सदस्य असित पाठक ने बताया कि उद्घाटन के अवसर पर सदस्यों को श्रीराम कथा से संबंधित सामग्री वितरित की जाएगी। साथ ही सभी सदस्यों को आयोजन की जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: करमहरी गांव में छह से 10 नवंबर तक होगी श्रीराम कथा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...