शाहजहांपुर, अगस्त 17 -- Shahjahnpur News: पुवायां। राना पब्लिक स्कूल में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के साथ हुआ। विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। विद्यालय के निदेशक अवतार सिंह राना ने विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन और लगन के साथ आगे बढ़ने तथा देश के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य सत्येंद्र सिंह चौहान ने स्वतंत्रता संग्राम और सेनानियों के संघर्ष पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों से देश की एकता, अखंडता और सम्मान को सर्वोपरि रखने का आह्वान किया। कार्यक्रम में रुद्रेंद्र, मनप्रीत, प्रियंका, लखविंदर सर समेत शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: चंदी कान्वेंट स्कूल में ...