शाहजहांपुर, सितम्बर 28 -- Shahjahnpur News: जलालाबाद। स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्था परखने के लिए एसडीएम जलालाबाद मधुसूदन गुप्ता ने शनिवार देर रात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। अचानक एसडीएम के पहुंचने से स्वास्थ्यकर्मियों में अफरा-तफरी मच गई। उन्होंने इमरजेंसी, लेबर रूम, दवा वितरण कक्ष और मरीज वार्डों का निरीक्षण कर चिकित्सकों व कर्मचारियों की मौजूदगी देखी। उपस्थिति पंजिका, दवाओं की उपलब्धता और साफ-सफाई व्यवस्था भी परखी। निरीक्षण में मिली कमियों पर नाराजगी जताते हुए तत्काल सुधार के निर्देश दिए। एसडीएम ने कहा कि रोस्टर के अनुसार रात में चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी अनिवार्य रूप से मौजूद रहें। आपात स्थिति में मरीजों को तत्काल उपचार मिलना चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...