Shahjahnpur News: रात की ठंड बढ़ने से जोड़ों और गठिया के मरीजों की बढ़ी परेशानी
शाहजहांपुर, अक्टूबर 23 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर, संवाददाता। मौसम में बदलाव के साथ रात में ठंड बढ़ने का असर लोगों की सेहत पर दिखने लगा है। खासकर बुजुर्गों में जोड़ों और गठिया के दर्द की समस्या बढ़ रही है। राजकीय मेडिकल कॉलेज के हड्डी रोग विभाग की ओपीडी में मरीजों की संख्या में करीब 30 फीसदी बढ़ोतरी हुई है। इनमें अधिकांश बुजुर्ग घुटने, पीठ और कंधों में दर्द की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। वहीं, कई मरीज नसों से संबंधित दर्द की समस्या के चलते भी आर्थोपेडिक विभाग में उपचार कराने आ रहे हैं। दिन में धूप और शाम होते ही तापमान में गिरावट के कारण लोगों को मौसम में बदलाव का एहसास हो रहा है। रात में ठंड बढ़ने से पहले से जोड़ों के दर्द और गठिया की समस्या से परेशान मरीजों की मुश्किलें बढ़ रही हैं। खासकर अधिक उम्र के लोगों को सुबह उठने, चलने-फिरने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.