शाहजहांपुर, जुलाई 28 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। डीएम धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में कर एवं करेत्तर, राजस्व तथा मुख्यमंत्री डैशबोर्ड राजस्व की समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को राजस्व वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता वाले कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर विभागों की रैंकिंग की समीक्षा के दौरान कई विभागों का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं मिलने पर डीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए। आबकारी, स्टांप एवं निबंधन, वाणिज्य कर, परिवहन और विद्युत विभाग के राजस्व लक्ष्यों की समीक्षा करते हुए डीएम ने प्रवर्तन कार्रवाई तेज करने और निर्धारित लक्ष्य समय से पूरा क...