Shahjahnpur News: राजमिस्त्री और मोची ट्रेड में आवेदन की तिथि बढ़ी
शाहजहांपुर, जुलाई 24 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र ने राजमिस्त्री एवं मोची ट्रेड में निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष कम आवेदन प्राप्त होने पर ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। इच्छुक अभ्यर्थी अब 26 जुलाई तक आवेदन कर सकेंगे। उपायुक्त उद्योग ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी www.msme.up.gov.in एवं www.diupmsme.upsdc.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र, शाहजहांपुर या मोबाइल नंबर 9548515974 पर संपर्क किया जा सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.