शाहजहांपुर, जुलाई 27 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। नमामि गंगे अभियान के तहत रविवार को राजघाट पर स्वच्छता एवं श्रमदान अभियान चलाया गया। डीएम धर्मेन्द्र प्रताप सिंह और प्रभागीय वनाधिकारी सचिन कुमार के निर्देशन में जिला गंगा समिति के जिला परियोजना अधिकारी डॉ. विनय कुमार सक्सेना के नेतृत्व में स्वयंसेवकों ने घाट परिसर की सफाई की। अभियान में समाजसेवी राजू बग्गा, गुरुकुल सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष कुमार सागर, वर्क संस्था के स्वयंसेवी नावेद, रोहित, बैंक, नितिन अग्रवाल और गंगा सेवक हिमांशु सक्सेना शामिल रहे। डॉ. सक्सेना ने बताया कि प्रत्येक माह के द्वितीय और चतुर्थ रविवार को स्वयंसेवी सहयोग से यह अभियान संचालित किया जाता है। यह भी पढ़ें- राजघाट पर चला स्वच्छता एवं श्रमदान अभियान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...