शाहजहांपुर, अगस्त 23 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। सावन के पावन माह में जिला गंगा समिति के अंतर्गत गर्रा नदी स्थित राजघाट पर स्वच्छता एवं श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्वयंसेवी संगठन और पर्यावरण प्रेमियों के सहयोग से हुए छठवें कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने घाट परिसर से कचरा व प्लास्टिक एकत्र कर स्वच्छता का संदेश दिया। जिला परियोजना अधिकारी डॉ. विनय कुमार सक्सेना ने कहा कि नदी और सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता केवल सरकारी विभागों की जिम्मेदारी नहीं, प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। कार्यक्रम में राजू बग्गा, हिमांशु सक्सेना, मोहम्मद खालिद, नावेद, नितिन, रेहान सहित, हरित सारथी के स्वयंसेवक और पर्यावरण प्रेमी मौजूद रहे। सभी ने नियमित श्रमदान और जनजागरूकता जारी रखने का संकल्प लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...