शाहजहांपुर, नवम्बर 7 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर, संवाददाता। दीपावली के त्योहार पर पटाखों और आतिशबाजी से होने वाले हादसों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। राजकीय मेडिकल कॉलेज में 12 बेड का बर्न वार्ड आरक्षित किया गया है। वहीं, चिकित्सकों की ड्यूटी भी लगा दी गई है, ताकि जलने या अन्य आपात स्थिति में पहुंचने वाले मरीजों को तत्काल उपचार मिल सके। त्वचा रोग विशेषज्ञों को भी अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि त्योहार के दौरान जलने या अन्य किसी तरह की चोट के मरीज पहुंचने पर चिकित्सकों की टीम तत्काल उपचार करेगी। यह भी पढ़ें- Etawah Auraiya News: दीपावली पर अलर्ट मोड पर स्वास्थ्य विभाग, डॉक्टरों व स्टाफ की छुट्टियां कैंसिल वहीं, सीएमओ डॉ. विवेक मिश्रा ने बताया कि जिले के सभी सामु...