शाहजहांपुर, अगस्त 29 -- Shahjahnpur News: खुटार। रक्षाबंधन पर पत्नी के साथ ससुराल पहुंचे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटकने से मौत हो गई। मृतक की मां ने पत्नी, सास और दो सालों पर मारपीट व प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। सिंधौली क्षेत्र के कलुआपुर गौटिया निवासी विजरानी ने तहरीर में बताया कि उनका पुत्र रामू 28 अगस्त को पत्नी छाया के साथ खुटार के कुम्भियों गांव स्थित ससुराल गया था। रात में सास कलावती ने फोन कर रामू के साले पंकज से विवाद होने की जानकारी दी। अगले दिन रामू के बारे में पूछने पर पहले उसके घर पर नहीं होने की बात कही गई, बाद में फंदे पर लटके होने की सूचना मिली। आरोप है कि रात में पत्नी, सास और दोनों सालों से विवाद के दौरान रामू के सिर पर फुकनी से वार किया गया था। पुलिस ने तहरीर के आधार ...