शाहजहांपुर, जुलाई 26 -- Shahjahnpur News: वीआईपी ग्रुप विथ हेल्पिंग हैंड्स की बैठक संरक्षक डॉ. रवि मोहन की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में संगठन विस्तार, नए पदाधिकारियों के मनोनयन और आगामी सामाजिक गतिविधियों को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। जिला प्रभारी वर्षा गोस्वामी एवं जिलाध्यक्ष नीतू गुप्ता की मौजूदगी में रंजना तिवारी को कोषाध्यक्ष, राजेश शुक्ला को संयुक्त महासचिव पुवायां, अनूप गुप्ता को संयुक्त महासचिव जलालाबाद, जितेंद्र प्रसाद को संयुक्त महासचिव तिलहर, विवेक वर्मा एवं कोमल खन्ना को सचिव तथा कौशल शुक्ला और रश्मि भारती को जिला कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया। बैठक में वरिष्ठ सदस्य संजय अग्रवाल के प्रस्ताव पर अगले माह रक्तदान शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया गया। मुख्य संरक्षक चंद्रशेखर खन्ना धीरू ने संगठन की गतिविधियों पर स्म...