शाहजहांपुर, जुलाई 10 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। सदर बाजार थाना क्षेत्र के मोहल्ला बहादुरपुरा में करीब आठ माह पुराने हत्या के मामले में अदालत के आदेश पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वादी ने आरोप लगाया है कि पुरानी रंजिश के चलते उसके बड़े भाई पर 20 अक्टूबर 2025 की रात हमला किया गया था। गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। आरोप है कि घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई थी, लेकिन कार्रवाई न होने पर पीड़ित पक्ष ने वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत की और अंततः न्यायालय की शरण ली। यह भी पढ़ें- Barabanki News: रंजिश में मारपीट, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- न्यायालय में ब...