शाहजहांपुर, अक्टूबर 3 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। योग विज्ञान संस्थान का 17वां स्थापना दिवस शनिवार को समारोहपूर्वक मनाया गया। इस दौरान भूटान में भूटान-भारत अंतरराष्ट्रीय साहित्य शिरोमणि सम्मान प्राप्त करने वाली जिला मंत्री कवि डॉ. इंदु अजनबी का नागरिक अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला प्रधान डॉ. अवधेश मणि त्रिपाठी, उप प्रधान जीसी मिश्रा, जिला महिला योग प्रमुख ज्योति गुप्ता और डॉ. राजेंद्र कुशवाहा ने महर्षि पतंजलि और संस्थापक ऋषिराम शर्मा के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद केंद्रीय संगठन के निर्धारित कार्यक्रम के तहत डॉ. सारिका अग्रवाल, प्रवीण मिश्रा, अनामिका अवस्थी, सौरभ गोयल और अशोक रस्तोगी ने विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया。

कार्यक्रम में संकल्प जिला प्रधान डॉ. अवधेश मणि त्रिपाठी ने कहा कि स्थापना दिवस ...