Shahjahnpur News: यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए 15 तक अपलोड करना होगा शिक्षकों का ब्योरा
शाहजहांपुर, अक्टूबर 29 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। यूपी बोर्ड की वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा की तैयारियों के बीच माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का विवरण ऑनलाइन अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं। सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को 15 नवंबर तक परिषद की वेबसाइट upmsp.edu.in पर संबंधित जानकारी दर्ज करनी होगी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव ने इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देश जारी किए हैं। विवरण के आधार पर परीक्षा में कक्ष निरीक्षकों और परीक्षकों की तैनाती के साथ उनके कंप्यूटरीकृत पहचानपत्र तैयार किए जाएंगे। ऐसे में शिक्षकों की शैक्षिक योग्यता और विषय संबंधी जानकारी सही दर्ज करना अनिवार्य है। यह भी पढ़ें- Bareily News: 15 नवंबर तक शिक्षकों का ब्योरा अपलोड करें स्कूल, गल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.