शाहजहांपुर, अक्टूबर 7 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर में यूपीआई ट्रांजैक्शन पर प्रस्तावित शुल्क के विरोध में बुधवार को उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के पदाधिकारियों ने अंटा चौराहे पर प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने शुल्क वापस लेने की मांग को लेकर पुतला दहन करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने पुतला छीन लिया। इसे लेकर व्यापारियों और पुलिस के बीच काफी देर तक खींचतान और नोकझोंक हुई। मौके पर हुए घटनाक्रम का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल उत्तर प्रदेश के प्रांतीय आह्वान पर जिलाध्यक्ष सौमित्र गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारी अंटा चौराहे पर जुटे। व्यापारियों ने यूपीआई पर प्रस्तावित ट्रांजेक्शन शुल्क के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान व्यापारियों ने पुतला दहन करने का प्रयास किया। पुलिस ने पुतला दहन की ...