Shahjahnpur News: युवा संवाद में मतदान और लोकतांत्रिक अधिकारों पर चर्चा
शाहजहांपुर, अक्टूबर 30 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय में विकसित भारत युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें युवाओं ने लोकतंत्र में भागीदारी, मतदान के महत्व और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका पर विचार रखे। कार्यक्रम का आयोजन मेरा युवा भारत के उपनिदेशक माहे आलम के नेतृत्व में हुआ। उपनिदेशक माहे आलम ने कहा कि देश के विकास और लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में युवाओं की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। युवा आइकन यश सिंह ने 'विकसित भारत युवा संवाद: अपना वोट जानें' विषय पर प्रस्तुति देकर मतदान के अधिकार और जिम्मेदार नागरिक बनने की जानकारी दी। कार्यक्रम में एनएसएस प्रमुख प्रमोद यादव, एनसीसी प्रमुख आलोक कुमार, विज्ञान विभाग के प्राध्यापक दुर्विजय और नमामि गंगे के जिला परियोजना अधिकारी विनय सक्सेना मौजूद रहे। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.