Shahjahnpur News: युवा कांग्रेस ने कुलपति को सौंपा ज्ञापन
शाहजहांपुर, जुलाई 5 -- Shahjahnpur News: स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू न होने पर शनिवार को युवा कांग्रेस ने कुलपति को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष रामजी अवस्थी, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष रफी उल हसन और जिला महासचिव गौरव त्रिपाठी ने एक सप्ताह में प्रवेश कार्यक्रम जारी करने की मांग करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी। ज्ञापन में ऑफलाइन पंजीकरण के नाम पर मनमानी फीस वसूली पर भी रोक लगाने की मांग की गई। इस दौरान युवा जिला उपाध्यक्ष सोभित मिश्रा, प्रवक्ता शाश्वत मिश्रा, जिला महासचिव शिवओम मिश्रा, महानगर अध्यक्ष शाहनबाज खान, सिकंदर अली, अनुभव कटारिया, सुधांशु मिश्रा, नितिन तिवारी, अजय और शिवम मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- अगले सप्ताह लाइव होगा एसएसयू का समर्थ पोर्टल, प्रवेश की तैयारियां पूरी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.