शाहजहांपुर, अक्टूबर 7 -- Shahjahnpur News: मिर्जापुर। थाना क्षेत्र के बढ़ऊं गांव से 19 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने गांव के ही युवक पर युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने और घर से एक लाख रुपये नकद व जेवरात ले जाने का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी बेटी तीन अक्तूबर की रात करीब 10 बजे शौच के लिए घर से बाहर गई थी। काफी देर तक वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने तलाश शुरू की, लेकिन उसका पता नहीं चला। आरोप है कि गांव का अरबाज पुत्र मैन्नू युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: घर से नकदी और गहने लेकर निकली युवती लापता परिजनों ने रुहैल और नसीर पर भी मामले में मिलीभगत का आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...