शाहजहांपुर, जुलाई 22 -- Shahjahnpur News: बंडा। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने अपनी 19 वर्षीय पुत्री को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित के अनुसार, 17 जुलाई की रात करीब नौ बजे पड़ोसी गांव का एक युवक उसकी पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। आरोप है कि युवती घर से एक जोड़ी कुंडल, एक जोड़ी झुमकी, चांदी के जेवर और 50 हजार रुपये नकद भी साथ ले गई। पीड़ित ने युवक के पिता पर भी घटना में सहयोग करने का आरोप लगाया है। काफी तलाश के बाद भी बेटी का पता न चलने पर पुलिस से शिकायत की गई। जांच के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...