शाहजहांपुर, अक्टूबर 22 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। सदर बाजार थाना क्षेत्र में रंजिश के चलते युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने दो नामजद समेत पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मोहल्ला बड़ा नीम, शहबाजनगर निवासी जान मोहम्मद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 19 अक्टूबर की शाम करीब छह बजे उनका भतीजा अली गोल्डन पैलेस के पास आईटीआई के निकट मौजूद था। आरोप है कि इसी दौरान शन्नू, ममून और तीन अज्ञात लोगों ने उसे घेर लिया। आरोपियों ने धारदार हथियारों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। विरोध करने पर जान से मारने की नीयत से मारपीट की। यह भी पढ़ें- Faridabad News: डंडे और रॉड से हमला करने के मामले में तीन और आरोपी गिरफ्तार हमले में अली गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार किया...