Shahjahnpur News: युवक ने फंदे से लटककर जान दी
शाहजहांपुर, सितम्बर 5 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के रौसर गांव में शनिवार को 24 वर्षीय युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में घर के कमरे में पंखे के कुंडे से फंदा लगाकर जान दे दी। युवक की पहचान विनय पाल के रूप में हुई। परिजनों को घटना की जानकारी होने पर घर में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार विनय की शादी करीब एक वर्ष पहले हुई थी। घटना के समय वह घर पर था। युवक ने यह कदम क्यों उठाया, इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.