Shahjahnpur News: युवक ने फंदा लगाकर दी जान
शाहजहांपुर, जुलाई 11 -- Shahjahnpur News: सिंधौली। थाना क्षेत्र के गांव गरबापुर में मानसिक रूप से परेशान एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से गांव में शोक का माहौल है, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार, गरबापुर निवासी 40 वर्षीय जदुनाथ यादव पुत्र अशर्फी लाल गुरुवार शाम घर से लापता था। परिजनों ने पहले अपने स्तर पर रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। शनिवार सुबह परिजन ग्रामीणों के साथ दोबारा खोजबीन कर रहे थे। इसी दौरान गांव के बाहर एक नीम के पेड़ पर रस्सी के सहारे युवक का शव लटका दिखाई दिया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान जदुनाथ के रूप में की। बताया गया कि जदुनाथ मानसिक रूप से परेशान रहता था। वह अपने भाइयों में सबसे बड़ा था और उसने विवाह नहीं किया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.