Shahjahnpur News: युवक ने परिवार समेत आत्मदाह की दी धमकी
शाहजहांपुर, जुलाई 17 -- Shahjahnpur News: निगोही। आरपीएफ की प्रताडना से क्षुव्ध युवक ने तेल का कनस्तर लेकर परिवार समेत आत्महत्या की धमकी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को समझाकर मामला शान्त किया। निगोही के कटैया गांव निवासी सियाराम परिवार के साथ रेलवे स्टेशन के बाहर मंदिर के पास रहते है। कुछ दिन पूर्व रेलवे स्टेशन पर चोरी हो गई थी। आरपीएफ ने चोरी के शक में सियाराम के बेटे नन्हे से पूछताछ की। इस बात से नाराज नन्हे आज कनस्तर में पेट्रोल ले आया और परिवार समेत आत्महत्या की धमकी दी। युवक की धमकी से पुलिस प्रशासन में हडकंप मच गया। एसओ निगोही ने मौके पर पहुंच युवक को समझाकर शान्त कराकर पूरे परिवार का मेडिकल कराया। यह भी पढ़ें- आगरा की घटना के विरोध में हरदोई स्टेशन पर रेल कर्मचारियों का प्रदर्शन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.