शाहजहांपुर, अगस्त 17 -- Shahjahnpur News: मदनापुर। थाना क्षेत्र के भेदसराय गांव निवासी 22 वर्षीय वीर बहादुर की गुमशुदगी के बाद हत्या की आशंका को लेकर रविवार को परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए। सैकड़ों लोग ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से मदनापुर थाने पहुंचे और युवक की तलाश व कार्रवाई की मांग की। परिजनों के अनुसार वीर बहादुर करीब 15 दिन पहले ठेकेदार राजवीर के साथ मजदूरी करने अमृतसर गया था। पिछले रविवार से उसका मोबाइल बंद है। 10 अगस्त को गुमशुदगी की तहरीर दी गई थी। परिजनों का आरोप है कि 15 अगस्त को साथी धर्मवीर से बातचीत में हत्या की जानकारी मिली। इससे पहले परिजनों ने जाम लगाने का प्रयास किया, जिन्हें पुलिस ने समझाकर हटाया। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: ठेले में टक्कर लगने के बाद गायब हो गया ट्रक चालक सीओ सदर शुभम वर्मा ने बताया कि युवक की तलाश में द...