शाहजहांपुर, नवम्बर 3 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। युवकों से मारपीट के मामले में कलान पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर बाप बेटों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कलान के सरस्वती नगर निवासी विनोद दुबे उर्फ बिन्नू ने बताया कि बीते रविवार शाम को बहनोई अनूप निवासी ग्राम मंशानगला के साथ बाईक से पेट्रोल डलवाने गया था।बृजनन्दन तिवारी व उनके बेटे आ गए।गाली-गलौज करते हुये लोहे के पाइप डन्डो से मारपीट करने लगे।जिससे उसका सिर फट गया।बहनोई के भी शरीर में चोटे आई हैं।जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।।प्रभारी निरीक्षक शिवदीन वर्मा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर बृजनन्दन तिवारी व उनके बेटों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...