शाहजहांपुर, अगस्त 9 -- Shahjahnpur News: तिलहर। आर्य समाज के साप्ताहिक सत्संग के तहत रविवार सुबह पक्का कटरा निवासी दासीराम आर्य के आवास पर घर-घर यज्ञ कार्यक्रम आयोजित हुआ। वैदिक प्रवक्ता आचार्य चंदन मित्र ने कहा कि यज्ञ सनातन संस्कृति का प्रतीक है और सभी को प्रतिदिन यज्ञ करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्राचीन काल में ऋषि-मुनि वैज्ञानिक थे और भारत ऋषि-कृषि प्रधान देश रहा है। शिवाजी बनकर ही भगवान शिव की पूजा सार्थक की जा सकती है। मंत्री लोकेश आर्य ने बताया कि 16 अगस्त को पंजाबी कॉलोनी में जितेंद्र सिंह आर्य के आवास पर यज्ञ होगा। सत्य प्रकाश आर्य, ओम शंकर सराफ, साहू ओम प्रकाश, लोकेश आर्य, जितेंद्र आर्य, उदित आर्य, रविंद्र गुप्ता, सुनीत बाबू, नन्हेंलाल गंगवार, श्याम गुप्ता, सुशील बाबू गुप्ता और बाबा शंभू नाथ आर्य मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- महर्षि द...