शाहजहांपुर, अक्टूबर 27 -- Shahjahnpur News: मिर्जापुर। बेहटा जंगल गांव में मोमोज खाने गए किशोर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने किशोर के पिता धर्मवीर की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। धर्मवीर के मुताबिक, शनिवार शाम करीब पांच बजे उनका पुत्र संगम कुमार गांव के बाहर पुलिया के पास मोमोज खाने गया था। अच्छे मोमोज देने की बात कहने पर विवाद हो गया। आरोप है कि महावीर, उसके पुत्र नरेश, पत्नी और अंकित ने संगम को गाली दी और लाठी-डंडों से पीटकर सिर में चोट पहुंचाई। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...