शाहजहांपुर, अगस्त 9 -- Shahjahnpur News: पुवायां। थाना समाधान दिवस में शनिवार को उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब शिकायतें सुन रहे एसडीएम सदानंद सरोज के मोबाइल में व्यस्त होने पर एक महिला ने सभागार में पहुंचकर उन्हें टोक दिया। महिला ने एसडीएम से मोबाइल रखने और शिकायतें सुनने की बात कही। इस पर एसडीएम ने उसे फटकार दिया, जिसके बाद महिला भी भड़क गई और हंगामा करने लगी। पुलिसकर्मियों ने महिला को सभागार से बाहर कर दिया। घटना के दौरान एसएसआई रामकिशोर सिंह एसडीएम के पास बैठे रहे, जबकि कोतवाल आरके रावत मौजूद नहीं थे। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। हालांकि हिन्दुस्तान अखबार इसकी पुष्टि नहीं करता है। यह भी पढ़ें- Kannauj News: डीएम एसपी ने सुनी फरियाद, 53 में 11 निस्तारित महिला के हंगामे के बाद एसडीएम ने पुलिसकर्मियों से उसके कोतवाली में आने पर सवाल कि...