शाहजहांपुर, सितम्बर 25 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। आर्य महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुक्रवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत 'मेरे सपनों का भारत' थीम पर भाषण, सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी और स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्राचार्य प्रो. सुरचना त्रिवेदी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेविकाओं, रेंजर्स और छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। भाषण प्रतियोगिता में अंशिका पाठक ने सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुति दी। डॉ. संजीता अग्रवाल ने प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता कराई। स्लोगन प्रतियोगिता में अल्पना शुक्ला प्रथम, मेघा महाजन द्वितीय और श्रद्धा तृतीय रहीं। चित्रकला विभाग की छात्राओं ने 'मेरे सपनों का भारत' विषय पर आकर्षक रंगोली भी बनाई। निर्णायक मंडल में डॉ. निदा शाहिद और डॉ. उपासना श्रीवास्तव रहीं। यह भी ...