शाहजहांपुर, अक्टूबर 21 -- Shahjahnpur News: तिलहर। मिशन शक्ति के अंतर्गत दो मेधावी छात्राओं को एक दिवस का थाना तिलहर प्रभारी बनाया गया। छात्राओं ने जनसुनवाई भी की। मंगलवार को कोतवाल प्रभाष चंद्र ने राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की कक्षा 12वीं की दो छात्राएँ वंशिका गुप्ता एवं अर्चना को एक दिवस के लिए थाना प्रभारी एवं महिला हेल्प डेस्क प्रभारी की भूमिका दी। छात्राओं द्वारा थाना प्रभारी के रूप में जनसुनवाई की गयी। एसआई नेहा सैनी ने जीडी कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क एवं बाल शिशु गृह के बारे में जानकारी दी। छात्राओं को महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, उनके अधिकारों, आत्मनिर्भरता तथा विभिन्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए उन्हें जागरूक किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...