शाहजहांपुर, जुलाई 3 -- Shahjahnpur News: निगोही-संवाददाता। गुरुवार की रात संडा खास चौराहे पर मेडिकल स्टोर की दुकान में नकब लगाकर चोर हजारो का सामान चोरी कर ले गए। थाना निगोही के सुढ्ढापुर गांव निवासी भागवत स्वरूप निगोही-बीसलपुर मुख्य मार्ग पर संडा खास चौराहे पर मेडिकल स्टोर चलाते है। कल शाम दुकान बंद कर भागवत घर चले गये। रात में किसी समय पीछे बाली दीबार में नकव लगाकर चोर 15 हजार रूपये नकद और कीमती दवाएं चोरी कर फरार हो गए।सुबह व्यापारी ने जब दुकान खोली,तो दुकान में नकब देख सिट्टी-पिट्टी गुम हो गई। उसने घटना की सूचना फोन से पुलिस को दी। पुलिस ने मौका मुआयना कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Firozabad News: ज्वैलर्स की दुकान में नकबजनी, लाखों के आभूषण चोरी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...