शाहजहांपुर, अगस्त 19 -- Shahjahnpur News: दो दिन के अवकाश के बाद सोमवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज की ओपीडी खुली तो मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। जनरल ओपीडी से लेकर सर्जरी और अन्य विभागों तक मरीजों की लंबी कतारें लगी रहीं। पर्चा काउंटर से लेकर डॉक्टरों के कक्ष तक मरीज अपनी बारी का इंतजार करते दिखाई दिए। भीड़ के कारण मरीजों और तीमारदारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सोमवार बारिश के कारण मरीजों की संख्या कम रही, वहीं मंगलवार को ओपीडी में 1800 से अधिक मरीजों ने पर्चे बनवाए। सुबह से ही मेडिकल कॉलेज परिसर में मरीजों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। सबसे ज्यादा भीड़ जनरल मेडिसिन ओपीडी में रही। इसके अलावा सर्जरी, हड्डी, त्वचा और ईएनटी विभाग में भी मरीजों की लंबी लाइन लगी रही। कई मरीज डॉक्टर को दिखाने के लिए घंटों इंतजार करते रहे।

हिंदी...