Shahjahnpur News: मेडिकल कॉलेज में मरीजों की बढ़ी भीड़, बढ़ रहा मलेरिया का खतरा
शाहजहांपुर, जुलाई 25 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। जिले में बारिश और उमस के बीच संक्रामक बीमारियों का प्रकोप बढ़ने लगा है। मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में इन दिनों मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सबसे अधिक मरीज तेज बुखार, शरीर दर्द, सिरदर्द और कमजोरी की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। चिकित्सकों का कहना है कि जांच में मलेरिया के मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है, जिससे स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है।
मौसम के प्रभाव मेडिकल कॉलेज में शनिवार को भी बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंचे। ओपीडी में सुबह से ही लंबी कतारें लग रही हैं, जबकि पैथोलॉजी में मलेरिया और डेंगू की जांच कराने वालों की भी भीड़ बढ़ गई है। डॉक्टर ऋषव नायक ने बताया कि मौसम में बदलाव और जगह-जगह जलभराव के कारण मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है, जिससे मलेरिया के मरीज ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.