शाहजहांपुर, अगस्त 11 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। जिले के राजकीय मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सोमवार सुबह से ही पर्चा बनवाने वाले काउंटर से लेकर डॉक्टरों के कक्ष तक मरीजों की लंबी कतारें लगी रहीं। भीड़ का आलम यह रहा कि मरीजों और तीमारदारों को कई जगह खड़े होने तक की जगह नहीं मिली। गर्मी और उमस के बीच अस्पताल परिसर में भीड़ के कारण लोगों को सांस लेने में भी परेशानी का सामना करना पड़ा। मेडिकल कालेज की ओपीडी में इग्जास्ट पंखे न लगे होने से लोगों को और परेशानी बढ़ जाती है। सुबह ओपीडी शुरू होने के बाद ही मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती गई। पर्चा काउंटर पर मरीजों की लंबी लाइन लग गई। इसके बाद संबंधित विभागों के बाहर भी मरीज अपनी बारी के इंतजार में खड़े रहे। कई मरीजों के साथ तीमारदार भी मौजूद रहे, जिससे ओपीडी क्षेत्र ...