शाहजहांपुर, अक्टूबर 2 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज में ट्रॉप टी जांच के लिए रिजेंट खत्म होने और मरीजों को बाहर से जांच कराने की मजबूरी की खबर गुरुवार को हिन्दुस्तान में मेडिकल कालेज में रिजेंट खत्म, बाहर जांच में खर्च हो रहे 12 सौ रुपए हेडिंग से प्रकाशित होने के बाद मेडिकल कालेज प्रशासन में हड़कंप मच गया। खबर प्रकाशित होने के बाद आनन-फानन में ट्रॉप टी जांच के लिए रिजेंट मंगाया गया और अब मेडिकल कॉलेज की पैथोलॉजी में जांच शुरू कर दी गई है। इससे मरीजों को बाहर निजी पैथोलॉजी में जांच कराने और करीब 1200 रुपये तक खर्च करने की मजबूरी से राहत मिलेगी। मेडिकल कॉलेज में ट्रॉप टी जांच के लिए जरूरी रिजेंट खत्म होने के कारण कई दिनों से मरीजों को जांच के लिए बाहर भेजा जा रहा था। हृदय संबंधी गंभीर मरीजों के लिए महत्वपूर्ण मानी जान...