शाहजहांपुर, अक्टूबर 5 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। लंबे समय से बनाए जा रहे राजकीय मेडिकल कॉलेज के मुख्य द्वार का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। अब दिवाली से पहले नए मुख्य द्वार से मेडिकल कॉलेज परिसर में आवागमन शुरू किए जाने की तैयारी है। पिछले एक साल से अधिक समय से गेट बनने से मरीजों के साथ तीमारदारों को घूम कर नहर मार्ग से इंट्री की जाती थी। जिससे मरीजों को परेशानी व अनावश्यक देरी होती है। कई बार बड़ी संख्या में पुराने गेट से मरीजों के निकलने पर एम्बुलेंस को निकलने पर इंतजार करना पड़ता था। अब नए द्वार बनकर तैयार हो गए हैं। द्वार बनने के साथ ही अस्पतालों के संचालन के लिए दो अन्य गेट भी इस्तेमाल किए जाएंगे।

नए गेट के फायदे मेडिकल कॉलेज परिसर में आने-जाने के लिए गेटों की व्यवस्था को व्यवस्थित किया जा रहा है। नए मुख्य द्वार के शुरू होने ...