शाहजहांपुर, अगस्त 25 -- Shahjahnpur News: सिंधौली। क्षेत्र के बिलंदपुर गद्दीपुर गांव में नागतारा स्थित मंदिर में सीमेंट की मूर्ति हटाकर शिवलिंग स्थापित करने को लेकर ग्रामीणों और मंदिर के पुजारी के बीच विवाद हो गया। ग्रामीण मंदिर परिसर में शिवलिंग स्थापित करना चाहते हैं, जबकि पुजारी इसका विरोध कर रहे हैं। विवाद की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। ग्रामीणों का कहना है कि मंदिर में वर्तमान में सीमेंट की मूर्ति स्थापित है। उनका मानना है कि वहां शिवलिंग की स्थापना की जानी चाहिए, जिससे श्रद्धालु विधिवत पूजा-अर्चना कर सकें। वहीं पुजारी का कहना है कि मंदिर में पहले से मूर्ति स्थापित है और उसकी पूजा होती आ रही है। ऐसे में नई मूर्ति स्थापित करने की जरूरत नहीं है। दोनों पक्षों के बीच मतभेद के चलते विवाद बढ़ने की आशंका को देखते हुए पु...