Shahjahnpur News: मूर्ति हटाकर शिवलिंग स्थापित करने को लेकर विवाद, पुलिस तैनात
शाहजहांपुर, अगस्त 25 -- Shahjahnpur News: सिंधौली। क्षेत्र के गांव बिलंदपुर गद्दीपुर में नागतारा स्थित मंदिर में सीमेंट की मूर्ति हटाकर शिवलिंग स्थापित करने को लेकर ग्रामीणों और मंदिर के पुजारी के बीच विवाद सामने आया है। ग्रामीण मंदिर परिसर में शिवलिंग स्थापित करना चाहते हैं, जबकि पुजारी इसका विरोध कर रहे हैं। विवाद की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार मंदिर में वर्तमान में सीमेंट की भगवान शिव की मूर्ति स्थापित है, जिसकी पूजा-अर्चना की जाती है। ग्रामीणों का कहना है कि सीमेंट की मूर्ति की जगह शिवलिंग स्थापित किया जाना चाहिए, जिससे श्रद्धालु विधिवत पूजा कर सकें। इसी मांग को लेकर ग्रामीणों ने मंदिर परिसर में शिवलिंग स्थापित करने की इच्छा जताई। वहीं मंदिर के पुजारी का कहना ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.