शाहजहांपुर, जुलाई 17 -- Shahjahnpur News: कैंट क्षेत्र में मुख्य डाकघर स्थित पासपोर्ट सेवा केंद्र को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने से गुरुवार को हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंच गया। करीब डेढ़ घंटे तक मुख्य डाकघर और पासपोर्ट सेवा केंद्र की सघन तलाशी ली गई। इस दौरान मुख्य डाकघर का कामकाज भी प्रभावित रहा और कर्मचारियों व पासपोर्ट आवेदकों में दहशत का माहौल बना रहा। धमकी भरे ई-मेल में दावा किया गया कि जल्द ही पासपोर्ट कार्यालय और उससे जुड़े डाकघरों एवं पासपोर्ट सेवा केंद्रों में छह जिलेटिन बम विस्फोट किए जाएंगे। ई-मेल में यह भी लिखा गया कि कर्मचारियों को बाहर निकाल दिया जाए क्योंकि उनका उद्देश्य केवल संपत्ति को नुकसान पहुंचाना है। ई-मेल मिलने के बाद अधीक्षक डाकघर ने तत्काल उ...