शाहजहांपुर, सितम्बर 19 -- Shahjahnpur News: रोजा। मुकरमपुर में शिक्षामित्र रविंद्र के अस्पताल में इलाज के दौरान बच्चे की मौत के मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। वहीं रविंद्र पिछले चार-पांच दिनों से स्कूल भी नहीं पहुंच रहा है और उसकी अनुपस्थिति दर्ज की जा रही है। बता दें कि जपनापुर निवासी संतोष ने थाने में तहरीर देकर बताया था कि 11 सितंबर को बुखार आने पर वह अपने नाबालिग बेटे अमन को मुकरमपुर स्थित रविंद्र के अस्पताल ले गए थे। आरोप है कि रविंद्र ने दवा और इंजेक्शन लगाने के बाद रात करीब 12 बजे उसे घर भेज दिया। अगले दिन तबीयत में सुधार न होने पर अमन को फिर अस्पताल बुलाया गया। वहां दवा और इंजेक्शन देने के करीब एक घंटे बाद उसकी मौत हो गई। इसके बाद डॉक्टर और स्टाफ अस्पताल छोड़कर चले गए। संतोष ने गलत...