शाहजहांपुर, सितम्बर 13 -- Shahjahnpur News: मदनापुर। फाजिलपुर गौशाला से गोवंश निकलकर फसल बर्बाद करने के मामले में शनिवार को किसानों का आक्रोश फिर भड़क गया। घोषित एक लाख रुपये का मुआवजा लेने पहुंचे किसानों को राशि देने से इनकार कर दिया गया। इससे किसान नाराज हो गए और प्रदर्शन की चेतावनी दी। मिर्जाभानपुर निवासी सरदार बलदेव सिंह समेत किसानों का आरोप है कि गोवंशों ने उनकी धान की फसल बर्बाद कर दी। गुरुवार को किसानों ने हाईवे जाम करने का प्रयास किया था। बाद में ब्लॉक प्रमुख महेश सिंह और बीडीओ डॉ. इंद्र कुमार शुक्ला ने एक लाख रुपये मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया था। शनिवार को राशि नहीं मिलने पर सीओ शुभम वर्मा पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और किसानों को शांत कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...