Shahjahnpur News: मीरी पीरी खालसा में धूमधाम से मनाई दीपावली
शाहजहांपुर, नवम्बर 8 -- Shahjahnpur News: बंडा। मीरी पीरी खालसा अकादमी में दीपावली एवं बंदी छोड़ दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, भाषण, कविता पाठ और दीप सज्जा प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। छात्र-छात्राओं ने नृत्य, गीत और नाट्य प्रस्तुतियों से पर्व का महत्व बताया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। धानाचार्य दलविंदर सिंह ने गुरु हरगोविंद साहिब जी के जीवन, त्याग और बंदी छोड़ दिवस के ऐतिहासिक महत्व के साथ भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। इस दौरान रंजीत कौर, रशपाल कौर, मनप्रीत कौर, जोबन प्रीत कौर, रोजदीप कौर सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Garhwa News: रंगोली प्रतियोगिता में ब्रह्मपुत्र सदन अव्वल यह भी पढ़ें- Rampur News: सुखलाल मेमोरियल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.