Shahjahnpur News: मीरानपुर कटरा में थोड़ी सी बारिश में मेन बाजार रोड पर जलभराव
शाहजहांपुर, अगस्त 3 -- Shahjahnpur News: मीरानपुर कटरा। मेन बाजार रोड पर जलभराव की समस्या खत्म नहीं हो रही। सड़क का कुछ हिस्सा ऊंचा कर दोबारा बनवाने के बाद अब पोस्ट आफिस गली से श्रीराधा कृष्ण मंदिर तक जलभराव हो रहा है। आज दोपहर कुछ देर बारिश से मेन बाजार रोड पर पोस्ट आफिस गली से श्रीराधा कृष्ण मंदिर तक जलभराव हो गया। जलभराव से दुकानों के अंदर पानी भरने की नौबत आ गयी। सड़क पर जलभराव से आवागमन में लोगों को भारी परेशानी हुई। स्कूली बच्चे घुटनों तक पानी में चलकर घरों को लौटे। महिलाओं भी जलभराव से परेशान हुईं। लोगों को वैकल्पिक रास्तों से लंबा चक्कर काटना पड़ा। कस्बे में जगह जगह जलनिकासी का रास्ते बंद होने से गलियों और सड़कों पर जलभराव हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.