शाहजहांपुर, अक्टूबर 27 -- Shahjahnpur News: मिर्जापुर। कस्बे में चल रहे प्राचीन श्रीरामलीला मेले में सोमवार को नारद मोह लीला का मंचन किया गया। कलाकारों ने देवर्षि नारद के तपस्या पर अभिमान करने और भगवान विष्णु द्वारा अपनी लीला से उनका अभिमान दूर करने के प्रसंग को अभिनय के जरिए प्रस्तुत किया। सजीव संवादों और प्रभावशाली मंचन पर दर्शकों ने तालियां बजाकर कलाकारों का उत्साह बढ़ाया। रामलीला देखने के लिए बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग पहुंच रहे हैं। मेले में लगे झूले बच्चों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। मेले में लोगों की चहल-पहल बनी हुई है। आयोजन की व्यवस्थाओं में रणवीर सिंह, प्रेम सिंह, प्रशांत गुप्ता और अतुल वर्मा सहित अन्य लोग जुटे रहे। यह भी पढ़ें- Kausambi News: नारद मोह की लीला में दिखा अहंकार का अंत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...