शाहजहांपुर, अक्टूबर 25 -- Shahjahnpur News: सिंधौली। मुड़िया मोड़-इलरा-सैजना मार्ग पर ईंट-भट्ठे के लिए मिट्टी ढोने वाली ट्रॉलियों के आवागमन से ग्रामीण परेशान हैं। सड़क पर उड़ती धूल और फैलती मिट्टी से राहगीरों के साथ स्कूली बच्चों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। समस्या से नाराज ग्रामीणों ने रविवार को कृष्ण पाल के नेतृत्व में प्रदर्शन कर समाधान की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि ट्रॉलियों के गुजरने से धूल का गुबार उठता है, जिससे सड़क पर दृश्यता कम होने और दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। बारिश में सड़क पर फैली गीली मिट्टी फिसलन बढ़ा देती है। लगातार भारी आवाजाही से सड़क भी खराब हो रही है। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने भट्ठा मालिक से बातचीत कर समस्या बताई और स्थायी समाधान की मांग की। इस मौके पर रोहित कुमार, नीरज कुमार, राजीव कनौजिया...