शाहजहांपुर, जुलाई 24 -- Shahjahnpur News: सिंधौली। थाना क्षेत्र के दिवाली गांव से लापता छह वर्षीय छोटू कनौजिया की दूसरे दिन भी तलाश जारी रही, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। सिंधौली और पुवायां पुलिस ने गांव में घर-घर तलाशी अभियान चलाया, जबकि एसडीआरएफ की टीम ने तालाब में जाल डालकर खोजबीन की। बच्चे के पिता रामू ने बताया कि छोटू बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे से लापता है। थाना प्रभारी रविंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। परिजन और ग्रामीण लगातार बच्चे की तलाश में जुटे हैं। खबर लिखे जाने तक उसका कोई पता नहीं चल सका। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: छह वर्षीय बालक लापता, तलाश में जुटी पुलिस

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...