शाहजहांपुर, अक्टूबर 23 -- Shahjahnpur News: पुवायां। थाना क्षेत्र के गांव मैनिया निवासी हरदीप सिंह पुत्र हाकिम चंद्र ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि उनका पुत्र सुखदेव सिंह 19 अक्टूबर को खुटार से स्कूटी से बिल्सा मोड़ के रास्ते घर जा रहा था तभी बिल्सा निवासी अग्नि देवी पत्नी जय सुख के स्कूटी छू गई। और वह गिर गई। तभी सुरेंद्र पुत्र नामालूम और तीन अज्ञात लोग आए। जिन्होंने पुत्र को गाली गलौज करते हुएलाठी डंडा और लात घुसों से उसके साथ मारपीट की जिससे उसे काफी चोट आई है। और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...