शाहजहांपुर, अक्टूबर 21 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। मारपीट में गंभीर रूप से घायल वृद्ध महिला की मंगलवार शाम मौत हो गई। परिजनों ने पिता और उसके दो बेटों पर घर में घुसकर डंडों से पीटने का आरोप लगाया है। महिला की मौत के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मौत का कारण स्पष्ट होने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। नगर के सरकारी पुराने अस्पताल परिसर में झोपड़ी डालकर रहने वाली करीब 60 वर्षीय रामपति उर्फ पुष्पा की मंगलवार शाम करीब साढ़े सात बजे मौत हो गई। उनकी बहू विद्यावती के मुताबिक, 16 अक्टूबर की शाम करीब सात बजे पड़ोस में रहने वाले वीरेंद्र सिंह की गाय उनके साढ़े तीन वर्षीय बेटे देव के ऊपर चढ़ गई थी। इस घटना में देव घायल होते-होते बचा। इसकी शिकायत करने पर वीरेंद्र सिंह ना...